फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...ताकि जश्न में न पड़े कोई खलल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
नए साल के जश्न में कोई खलल न पड़े, इसके लिए प्रशासन ने सारे इंतजाम पुख्ता कर दिए हैं। शिमला को सात सेक्टर में बांट दिया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती का बंदोबस्त किया गया है। 31 दिसंबर को शिमला शहर में हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। इस बार भी शिमला शहर और आस पास के सारे होटल पैक है। कई सैलानियों को होटल में जगह न मिलने पर खुले में ही रात बितानी पड़ती है। गाड़ियों की आवाजाही बढ़ जाती है और पार्किंगों में भी जगह नहीं मिलती। लिहाजा सैलानी हर कहीं गाड़ी खड़ी कर देते हैं जिस वजह से ट्रैफिक जाम लग जाता है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस दौरान सैलानियों और स्थानीय लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। 31 दिसंबर को पांच सौ पुलिस कर्मचारी कानून-व्यवस्था संभालेंगे। शहर और इसके आस पास के इलाके को सेक्टरों में बांट दिया गया है। एक-एक पुलिस अफसर को एक-एक सेक्टर में नियुक्त किया जा रहा है। ढली-मशोबरा, नालदेहरा, कुफरी को सेक्टर एक में रखा गया है। सेक्टर नंबर 2 संजौली, लक्कड़ बाजार और विक्टरी टनल, सेक्टर तीन एजी चौक से टूटीकंडी न्यू आईएसबीटी, सेक्टर चार सीटीओ चौक से माल रोड रिज, सेक्टर पांच सीटीओ चौक से राम बाजार, लोअर बाजार और गंज बाजार, सेक्टर छह और सात में ओल्ड बस स्टैंड और कार्ट रोड से सीटीओ चौक तक बनाया गया है। एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और शहर को सात सेक्टरों में बांटा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें