फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों ने दिया चुनाव प्रचार खर्च का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी की तीन सीटों शिमला शहर, ग्रामीण और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों ने मंगलवार को अपने अब तक के चुनाव प्रचार के खर्च का ब्योरा दिया। सभी उम्मीदवारों ने अपने प्रतिनिधियों के जरिए अपने रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष खर्च का ब्योरा रखा। नामांकन से लेकर पांच नवंबर तक भाजपा उम्मीदवार प्रमोद शर्मा ने अब तक सबसे ज्यादा 7,52,920 रुपये खर्च किए हैं। वहीं, वीरेंद्र कुमार ने सबसे कम 936 रुपये खर्च किए हैं। कसुम्पटी विधानसभा सीट की रिटर्निंग ऑफिसर ज्योति राणा, शिमला ग्रामीण के भूपेंद्र अत्री और शिमला शहर सीट के आरओ अजीत भारद्वाज ने कहा कि सभी उम्मीदवारों ने खर्च का ब्योरा सौंप दिया है। इनमें चुनाव आयोग के रजिस्टर से खर्च का ब्योरा मेल न खाने पर शिमला ग्रामीण से उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह और स्वाभिमान पार्टी के कुशल राज को नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन


किस उम्मीदवार ने कितना पैसा खर्च किया
शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट
उम्मीदवार कितना खर्च
विक्रमादित्य सिंह (कांग्रेस) 7,17,313
प्रमोद शर्मा (भाजपा) 7,52,920
एमडी शर्मा (आजाद) 75,500
कुशल राज (स्वाभिमान पार्टी) 29,700

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र
अनिरुद्ध सिंह (कांग्रेस) 4,35,391
विजय ज्योति सेन (भाजपा) 7,42,581
मदन मोहन (आजाद) 6,67,670
कुलदीप सिंह तंवर (माकपा) 2, 07, 712
रमेश कुमार (बसपा) 33, 600
इंद्रसिंह (आजाद) 59, 759
देवराज (आजाद) 9400

शिमला शहरी विधानसभा सीट
संजय चौहान (माकपा) 1, 03,152
हरभजन सिंह भज्जी (कांग्रेस) 5,56,199
सुरेश भारद्वाज (भाजपा) 6,20,686
हरीश जनारथा (आजाद) 2,64,581
किशोरी लाल (स्वाभिमान पार्टी) 11,469
वीरेंद्र कुमार (आजाद) 936

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें