दाड़लाघाट (सोलन)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अर्की शहर के वार्ड नंबर छह में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें होमगार्ड जवानों ने कंपनी कमांडर चंद्रशेखर की अगुवाई में वार्ड नंबर 6 में सफाई की। कंपनी कमांडर ने कहा कि आसपास के क्षेत्र को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए वह तत्पर हैं। सभी ने मिलकर इसे स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर गृह रक्षकों ने स्थानीय निवासियों को सफाई बारे जागरूक किया।