शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के पीडियाट्रिक वार्ड के लिए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 40 कंबल वितरित किए। अस्पताल की ओर से चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव और बाल चिकित्सा सर्जरी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. कमलकांत शर्मा ने कंबल प्राप्त किए। राज्यपाल ने कहा कि मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की मदद करना ही रेडक्रॉस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य है। छोटी-छोटी पहल भी अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों, विशेषकर बच्चों और उनके परिजनों को राहत पहुंचा सकती हैं। ब्यूरो