फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: राज्य चयन आयोग की सिफारिश पर शिक्षा विभाग में नियुक्त हुए 386 जेओए आईटी

Wed, 25 Sep 2024 05:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिक्षा विभाग में लिपिक वर्ग के लगभग 1,500 पद रिक्त चल रहे थे, जिससे विभिन्न कार्यालय व शिक्षा संस्थानों में कार्य प्रभावित हो रहा था। इन नियुक्तियों से विभाग की कार्य कुशलता को गति मिलेगी।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य चयन आयोग की सिफारिश पर शिक्षा विभाग ने 386 जेओए आईटी नियुक्त कर दिए हैं। प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं और गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर, गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह मेहता और महामंत्री मुनीश गुलरिया ने नियुक्तियों के लिए सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में लिपिक वर्ग के लगभग 1,500 पद रिक्त चल रहे थे, जिससे विभिन्न कार्यालय व शिक्षा संस्थानों में कार्य प्रभावित हो रहा था। इन नियुक्तियों से विभाग की कार्य कुशलता को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें