शिमला। डाक विभाग को ढाई आखर राष्ट्रीय स्तर पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026-27 के लिए जिलेभर से अब तक करीब 350 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस प्रतियोगिता में जिले के स्कूलों और कॉलेजों के छात्र भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही ओपन श्रेणी के तहत भी लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का विषय एक चिट्ठी धरती मां के नाम, प्रकृति की रक्षा, मेरा वादा है, रखा है। इसमें भाग लेने के इच्छुक लोग 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य चिट्ठी लेखन की परंपरा को जीवित रखना और युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी अपने पत्र चीफ पोस्टमास्टर जनरल, हिमाचल प्रदेश सर्किल, शिमला-171009 के पते पर भेज सकते हैं। संवाद