शिमला। गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा शिमला में श्री गुरुग्रंथ साहिब महाराज का 318वां पावन गुरु गद्दी पर्व 11 नवंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष धार्मिक समागम होगा। समागम की शुरुआत 11 नवंबर को सुबह 3:30 बजे आसा दी वार के कीर्तन से होगी। इसके बाद सुबह 5:30 बजे धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के पावन स्वरूप को पालकी साहिब में सुशोभित कर, जयकारों की गूंज के बीच पांच प्यारों के नेतृत्व में दीवान हॉल में प्रवेश करवाया जाएगा। समागम के दौरान गुरबाणी के शब्द रूपी मोतियों का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही पांच गुरमुख प्यारों द्वारा खड़े होकर उनका उच्चारण किया जाएगा। संवाद