शिमला। जिला क्रिकेट संघ की सीनियर टीम के लिए ट्रायल बीस मई को लालपानी क्रिकेट अकादमी में होंगे। टीम के लिए हो रहे ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाणपत्र, आठवीं, दसवीं और बारहवीं की अंक तालिका साथ लानी होगी। आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें जन्म तिथि हो जैसे दस्तावेज साथ लाने होंगे। ट्रायल में मूल हिमाचली प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा। खिलाड़ी हिमाचल में जन्मा हो और यहीं पढ़ाई कर रहा होना चाहिए। यह जानकारी जिला संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने दी।