शहर में खुले में अपने पालतू कुत्तों को घूमाकर गंदगी फैलाने वाले लोगों पर नगर निगम सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। निगम प्रशासन ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते के साथ गंदगी फैलाता पकड़ा जाता है तो उसे खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संबंधित व्यक्ति को ही कुत्ते द्वारा फैलाई गंदगी साफ करनी होगी। नगर निगम ने सभी पालतू कुत्तों का पंजीकरण करवाना भी अनिवार्य कर दिया है। पंजीकरण न करवाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।