शिमला। सेंट थॉमस स्कूल में पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। इसमें राम सीता की भूमिका पहली कक्षा के अर्नव भट्ट और कृति सिंह ने निभाई। नाटिका में पहली कक्षा के चिराग लक्ष्मण और अर्थव ने हनुमान का रोल अदा किया। जबकि कक्षा दूसरी के जानवी वर्मा ने मृग, दिवित ने राज और भूमिका, अनुकल्प, मानिका, संयम, रिदा, दिपांशी, दिया, सेजल सूद, शुभम, राजवीर, कृ ष और अंशित शर्मा ने भी अलग-अलग भूमिका निभाई। इस अवसर पर दूसरी कक्षा की माही और भूमिका ने कविता सुनाई।