शिमला। राजधानी के रिज मैदान पर बुधवार को लाइंस इंटरनेशनल और विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। शिविर का उद्घाटन महापौर सुरेंद्र चौहान और उपमहापौर उमा कौशल ने किया। शिविर में डॉ. गंगा शर्मा और डीडीयू अस्पताल के तकनीकी कर्मचारियों की टीम ने हिस्सा लिया। रक्तदाताओं को रिफ्रेशमेंट और स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। लाइंस क्लब शिमला के अध्यक्ष लाइंस गोपाल कृष्ण वैद ने कहा कि क्लब समाज की सेवा में प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर लाइंस क्लब के चेयरपर्सन मनमोहन वर्मा, देवेंद्र मित्तल, विकास सेठ, एमके शर्मा, पीएस पंवार, केडी चंदेल, संजीव, अनिल, संतोष, सुभाष, अश्विनी, जोगराज और लाइंस क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद