फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जाखू मंदिर में लगाए जाएंगे 30 बेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हनुमान मंदिर जाखू आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर ट्रस्ट की ओर से सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बैठने की समस्या को देखते हुए ट्रस्ट ने 30 नए बेंच लगाने का निर्णय लिया है। इनमें से 15 बेंच मंदिर पहुंच चुके हैं, जबकि बाकी 15 बेंच भी अगले कुछ दिनों में पहुंच जाएंगे। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य ईशू ठाकुर ने बताया कि नए बेंच लगाए जाने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रसाद वितरण की व्यवस्था को भी जल्द आधुनिक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें