फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weightlifting Competition: राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए 29 खिलाड़ी चुने

Sun, 04 Dec 2022 04:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

 राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के 29 महिला और पुुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 27 दिसंबर से सात जनवरी तक चलेगी। 
विज्ञापन
वेटलिफ्टिंग(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के नागरकोइल में दिसंबर के अंत में होने वाली राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के 29 महिला और पुुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 27 दिसंबर से सात जनवरी तक चलेगी। प्रतियोगिता में जाने से पूर्व नगरोटा बगवां के रेनबो इंटरनेशनल स्कूल में प्रदेश की टीम का सात दिवसीय विशेष अभ्यास शिविर लगेगा। हिमाचल प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। कांगड़ा जिले से महिला वर्ग में मनीषा कुमारी, प्रियंका, राधिका कटोच, मनीषा, ऊषा देवी, कृतिका, कनिका और पूजा, पुरुष वर्ग में अभिषेक जंवाल, तरुण कुमार, जतिन, साहिल कुठलेहडिया, अभिषेक और शुवंश ठाकुर के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


सोलन से अनामिका, ईश्वर सिंह, शाम लाल, अश्वर खान, गोल्डी खान, याद राम और गौतम मेहता होंगे। ऊना जिले से महिला वर्ग में काजल चौधरी, प्रज्ञा शर्मा, पल्लवी चौधरी, तान्या, तनीषा रानी और अनामिका को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा किन्नौर से नताशा नेगी और चंबा से कल्याण सिंह प्रतियोगिता में भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और सचिव राज कुमार जंवाल ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल के 29 खिलाड़ियों को चयन किया गया। यह खिलाड़ी जूनियर, यूथ और सीनियर वर्ग में दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता से पूर्व नगरोटा बगवां में खिलाड़ियों के लिए अभ्यास शिविर लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें