फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ग्रीष्मोत्सव में 250 महिलाएं डालेंगी महानाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर 8 जून से अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव के तहत मालरोड पर होने वाली महिलाओं की महानाटी विशेष आकर्षण रहेगी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित की जाने वाली इस नाटी में 250 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं भाग लेंगी। यह महिलाएं हिमाचली पारंपरिक परिधान रेजटा और ढाटू पहनकर प्रस्तुति देंगी। महिलाएं एक विशेष थीम पर आधारित नाटी प्रस्तुत करेंगी जो हिमाचल की समृद्ध परंपरा और संस्कृति को दर्शाएगी। यह आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें