शिमला के शोघी में रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 250 से अधिक लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई और मुफ्त चश्मे प्राप्त किए।
शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने जिला परियोजना विजन प्लस के तहत शोघी में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। सामुदायिक केंद्र में आयोजित इस शिविर में 250 से अधिक लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। इसमें स्कूली बच्चे, औद्योगिक श्रमिक सहित आसपास के औद्योगिक क्षेत्र के लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों को निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। क्लब की अध्यक्ष पूजा गोयल ने स्वास्थ्य, शिक्षा, उत्पादकता और समग्र कल्याण के लिए अच्छी दृष्टि के महत्व पर प्रकाश डाला। संवाद