फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विवि के 23 कर्मियों को मिला प्रमोशन का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही आरपीसी (रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन कमेटी) की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें अटकी पदोन्नतियों की मांग को विवि प्रशासन ने पूरा कर दिया। विवि प्रशासन ने आरपीसी की अनुशंसा के बाद अलग-अलग श्रेणी के 23 कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश भी जारी कर दिए। इसमें ग्यारह वरिष्ठ सहायकों को अधीक्षक ग्रेड टू के पद पर पदोन्नत किया है। इनमें मनोज, शैली चौहान, शिशु पाल, खुशाल चंद, दया राम, कर्ण सिंह, देविंद्रा शर्मा, रमेश चंद वर्मा, संजीव कुमार, दीप राम और रवि सिंह को पदोन्नति मिली है। वरिष्ठ आशुलिपिक राज कुमारी को पदोन्नत कर निजी सहायक, पुस्तकालय के चार कनिष्ठ व्यावसायिक सहायक कविता पंवर, सुनीता देवी, संजीव कुमार, अमर सिंह को पदोन्नत कर वरिष्ठ व्यवसायिक सहायक बनाया है। वीरेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, पवन कुमार और सुनीता देवी को अटैंडेंट से पदोन्नत कर कनिष्ठ व्यावसायिक सहायक बनाया है। इसके अलावा पदोन्नति के जारी आदेशों में छात्रावासों के अटैंडेंट श्रेणी कर्मचारियों के नए बने नियमों के अनुरूप सुनील कुमार, भगत चंद और कुशल कुमार को हॉस्टल अटैंडेंट से पदोन्नति दी है। ईसी सदस्य सुनील शर्मा और कोर्ट सदस्य सुरेश कुमार वर्मा , संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने विवि प्रशासन का आभार जताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें