फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जुआ खेलते 23 लोग पकड़े, 11,800 रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पुलिस थाना देहा की टीम ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक भवन से 23 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से जुए में इस्तेमाल की जा रही 11,800 रुपये की नकदी भी बरामद की है। देहा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक भवन के अंदर अवैध रूप से जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान भवन के भूतल पर स्थित एक कमरे में 23 लोग ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस को देखकर सभी ने ताश के पत्ते फर्श पर फेंक दिए। पुलिस ने मौके से जुए में इस्तेमाल की जा रही 11,800 रुपये की नकदी बरामद की। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि सभी 23 लोगों के खिलाफ देहा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें