अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
हिमाचल प्रदेश एनपीएस कर्मचारी महासंघ जिला शिमला की बैठक में प्रदेश सरकार से 2003 के बाद सरकारी सेवाओं में लगे कर्मचारियों की पेंशन बहाल करने की मांग उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के मुख्य सलाहकार एलडी चौहान ने की। संघ के प्रेस सचिव नारायण सिंह हिमराल ने बताया कि जिला शिमला में संघ को मजबूत करने के लिए नए सिरे से कार्यकारिणी गठित की जाएगी। हर खंड में कार्यकारिणी गठित करने का भी फैसला लिया गया है। प्रदेश सरकार से पेंशन बहाली के लिए कमेटी गठित करने की मांग उठाई जाएगी। कहा कि घोषणा पत्र में भी सरकार ने पेंशन बहाली के लिए कमेटी गठित करने का वादा किया था। 30 अप्रैल को दिल्ली में जंतर मंतर पर पेंशन बहाली की मांग को लेकर धरना देने पर भी चर्चा की गई। हिमराल ने बताया कि संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश सरकार से मिलकर डेथ कम रिटायरमेंट ग्रेच्युटी को लेकर एजी को स्पष्ट आदेश जारी करने की भी मांग उठाएगा। इस मौके पर संघ के राज्य अतिरिक्त सचिव राजेश कश्यप, कुलदीप सिंह, सुनील कुमार, गोपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
000