शिमला। उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने दावा किया है कि बर्फ बारी से निपटने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। नारकंडा, कुफ री, खड़ापत्थर और खिड़की से हिमपात की सूचना प्राप्त हुई है। यातायात बहाल रखने के लिए मशीनरी तैयार कर दी गई है। चौपाल उपमंडल तथा रोहड़ू उपमंडल के रोहाल क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। रामपुर उपमंडल के दूरवर्ती क्षेत्रों में भी बिजली की बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।