फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर चौक में लगा हैंडपंप खराब
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग पीने के पानी के लिए भटकने को मजबूर
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते सुल्तानपुर चौक के पास लगा हैंडपंप काफी सालों से खराब पड़ा है। मगर विभाग इसे ठीक करवाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। इसकी वजह से क्षेत्र के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार यहां के ज्यादातर लोग पीने के लिए इसी हैंडपंप के पानी का इस्तेमाल करते हैं। मगर हैंडपंप खराब होने के बाद लोगों को पीने का पानी प्राकृतिक स्रोत से लाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मनोज कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, चमन लाल, पंकज कुमार, अशोक कुमार, प्रीतम कुमार, अजय और टेक सिंह ने आईपीएच विभाग से मांग की है कि सुल्तानपुर में खराब पड़े हैंडपंप को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए। आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता दिनेश कपूर ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। जल्द ही खराब पड़े हैंडपंप को ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें