फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजरे में कैद किए डेढ़ सौ बंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर में लोगों के जहन में खौफ का साया पैदा करने वाले बंदरों के आतंक को खत्म करने के लिए वन विभाग इन्हें पिंजरों में कैद कर रही है। शहरी वन विभाग ने करीब डेढ़ सौ बंदर पकड़ कर पिंजरे में कैद कर दिए हैं। महकमे ने इन उत्पाती बंदरों को पकड़ने के लिए मथुरा से स्पेशल टीमें बुलाई हैं। इन टीमों ने शहर के जाखू, यूएस क्लब और कालीबाड़ी क्षेत्र से इन बंदरों को कैद किया है। विभाग बंदरों को कैद करने के बाद इन्हें वन्य प्राणी प्रभाग के ट्रामा सेंटर में छोड़ रहा है। बंदरों की बढ़ती हुई तादाद को रोकने के लिए ट्रामा सेंटर में डॉक्टर इन बंदरों की नसबंदी कर रहे हैं। नसबंदी करने के तीन दिन बाद इन बंदरों को उसी स्थान पर छोड़ा जा रहा है, जहां से इन्हें कैद किया गया। विभाग एक बंदर को पकड़ने के लिए टीम को 700 रुपये अदा कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें