फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुंदेल में बादल फटने से ढाई दर्जन पुलियां और घराट बहे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
ग्राम पंचायत खुंदेल में बादल फटने से अलमी और गिरड़ नाले में अचानक बाढ़ आ गई। इससे करीब दो दर्जन पुली और आधा दर्जन घराट बह गए हैं। पुुलियां बहने के कारण पंचायत के कई गांवों का संपर्क भी कट गया है। नाले के बढ़े जलस्तर में करीब आधा दर्जन घराट बह गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अलमी और गिरड़ नाले में सोमवार शाम चार बजे बादल फटने से बाढ़ आ गई। नाले में पानी का बहाव इतना तेज था कि सामने आने वाली सभी वस्तुओं को अपने साथ बहा ले गया। लोग अपने घरों में दुबक कर रह गए हैं। गांव से बाहर जाने के लिए उनके पास कोई विकल्प शेष नहीं बचा है। नाले का जलस्तर कम होने पर ही अस्थायी व्यवस्था हो पाएगी। उसके बाद ही लोग नाले का पार कर गांव से बाहर निकल सकेंगे। जिप सदस्य ललित ठाकुर ने बताया कि खुंदेल पंचायत के एक दर्जन से अधिक गांव का संपर्क कट चुका है। इसके चलते वहां के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक टीम को जल्द घटनास्थल पर भेजा जाए। साथ ही उपरोक्त गांव को मुख्यालय से जोड़ने की कवायद शुरू की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें