सोलन। सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा जिला हमीरपुर में छठी तथा नौवीं कक्षा के प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 7 जनवरी 2018 को होगी। यह जानकारी बुधवार को सोलन में सरकारी प्रवक्ता ने दी। कहा कि इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 30 नवंबर 2017 तक उपलब्ध होंगे। सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में प्रवेश पत्र भरकर देने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2017 निर्धारित की है। प्रवेश परीक्षा धर्मशाला, मंडी, शिमला, सुजानपुर टिहरा तथा ऊना जिला के चिन्हित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा में केवल लड़के ही भाग ले सकते हैं। प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित शुल्क भी ऑनलाईन ही भरा जा सकता है। अधिक जानकारी सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा से दूरभाष सं या 01972-272024 पर प्राप्त की जा सकती है।