..............
चौदह हजार युवा पहली
बार डालेंगे अपना वोट
जिला शिमला की आठ विधानसभा क्षेत्र में हैं साढ़े पांच लाख मतदाता
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
जिला शिमला की आठ विधानसभा क्षेत्र में इस बार 14 हजार युवा मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिले में करीब साढ़े पांच लाख मतदाता हैं। इनमें महिलाओं और पुरुष मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर है। 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या 14165 है। वहीं 20 से 39 साल के युवाओं की संख्या 235279 है। 20 से 29 आयु वर्ग में 110492, 30 से 39 आयु वर्ग में 124787 मतदाता हैं। 40 से 49 आयु वर्ग में 120695, 50 से 59 वर्ग में 86527, 60 से 69 वर्ग में 50132, 70 से 79 आयु वर्ग में 25099 मतदाता हैं, जबकि 80 साल के ऊपर की वर्ग में 9428 मतदाता हैं। आंकड़े बताते हैं कि युवाओं का रुझान जिस और गया वह उम्मीदवार विधानसभा की दहलीज पर पहुंच जाता है। ऐसे में जिले के हजारों युवा पहली बार अपने मत का बहुमूल्य प्रयोग कर प्रत्याशी की जीत में खासा रोल अदा करेंगे। दूसरी तरफ राजनीतिक दल भी इन्हें लुभाने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उधर युवाओं में पहली बार मतदान करने को लेकर खासा उत्साह है।