शिमला। दयानंद पब्लिक स्कूल द मॉल शिमला में बुधवार को एसजेवीएन की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इसके अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक महाप्रबंधक विजय प्रसाद, वरिष्ठ प्रबंधक राजभाषा नरेंद्र कुमार मनकोटिया, सहायक प्रबंधक दीपिका चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में स्कूल के छठी से दसवीं तक के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आयुष देवक को तीन हजार रुपये, दूसरे स्थान पर ईशिता सकलानी को दो हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने के लिए गिरिशा को एक हजार रुपये इनाम देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सांत्वना पुरस्कार में एशानी कंवर, प्रगति चौहान और अदिति वर्मा को पांच सौ रुपये इनाम में दिए गए। स्कूल प्रधानाचार्या अनुपम ने प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी।