फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने केरोसिन छिड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक नवविवाहिता ने केरोसिन छिड़क कर खुद को आग लगा ली। विवाहिता 85 फीसदी तक झुलस गई है। महिला की पहचान राजकुमारी पत्नी राजकुमार निवासी गांव स्वाहाल डाकघर मोहि के रूप में हुई है। गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजन क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर ले आए। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर हमीरपुर रमन कुमार ने मामले की पुष्टि की है। महिला की शादी 3 महीने पहले ही स्वाहल के रहने वाले एक युवक से हुई है। शनिवार को महिला का पति काम पर गया हुआ था और सास पंचायत घर में राशन कार्ड के कार्य को लेकर गई हुई थी। शाम को जब सास घर लौटी तो उसने अपनी बहू को चाय बनाने के लिए कहा, लेकिन थोड़ी ही देर बाद कमरे से धुआं उठता देख सास दौड़ती हुई कमरे में गई। बहू ने केरोसिन छिड़क कर खुद को आग लगा ली थी। सास ने बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया और 108 के मदद से बहू को हमीरपुर अस्पताल ले गए। जहां से झुलसी महिला को टांडा रेफर कर दिया गया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें