फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन से 198 लोगों के नमूने जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। सोलन जिला से वीरवार को कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए 198 व्यक्तियों के नमूने केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ से 97, नागरिक अस्पताल बद्दी से 53, ईएसआई काठा से छह, नागरिक अस्पताल अर्की से 22, एमएमयू अस्पताल कुम्हारहट्टी से दो, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से चार और ईएसआई परवाणू से 14 सैंपल कोरोना संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि वायरस संक्रमण के लिए पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों को सूचीबद्ध कर क्वारंटीन किया जा रहा है। इनके संपर्क में आए सभी व्यक्तियों की कोविड-19 के लिए जांच की जाएगी। कोरोना संक्त्रस्मित मरीजों के संपर्क में आने वालों में भाजपा के मौजूदा और पूर्व विधायक भी शामिल हैं। इन्हें स्वास्थ्य विभाग ने सात दिन की निगरानी में रखा है। सात दिन बाद इनके सैंपल लिए जाएंगे। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वाले लोगों से आग्रह किया कि वे क्वारंटीन के निर्देशों का पूरा पालन करें। उन्होंने कहा कि इन नियमों का पालन न केवल बाहर से आने वाले व्यक्तियों के परिवारों बल्कि समाज को किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाने में सहायक सिद्ध होगी। डॉ. गुप्ता ने सभी से आग्रह किया कि खांसी, जुकाम, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर शीघ्र समीप के स्वास्थ्य संस्थान से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें