शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में चल रही लॉक द बॉक्स पुस्तक प्रदर्शनी को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। प्रदर्शनी में तीन दिन में 194 बॉक्स बिक चुके हैं। इन बॉक्सों में अबतक नॉन फिक्शन और रिसर्च की किताबों की ज्यादा बिक्री हुई है। वहीं छात्र-छात्राएं ज्ञानवर्धक किताबों की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं कई युवा नॉन फिक्शन, इतिहास और महिलाएं अपने बच्चों के लिए कार्टून और कविताओं की किताबों की खरीदारी कर रही हैं। प्रदर्शनी के आयोजक सौरभ ने बताया कि प्रदर्शनी में ज्यादातर युवा और बच्चे किताबों की खरीदारी कर रहे हैं। संवाद