विकास समिति टुटू के अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने एचआरटीसी प्रबंधन से बसों के चालक-परिचालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग उठाई है।
गुप्ता का कहना है कि निगम के चालक-परिचालक लांग रूट बसों को मनमाने तरीके से जगह-जगह रोकते हैं, जिससे सफर तय करने में दुगना समय लग जाता है।
उन्होंने बताया कि नालागढ़ शिमला वाया कुनिहार रूट पर बेहद खटारा बसें चलाई जा रही हैं। इतना ही नहीं, बस को जगह-जगह रोका जा रहा है। इससे सफर तय करने में छह घंटे का समय लग रहा है।