फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारा लेखन में अंजना ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चढ़तगढ़ और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में सुव्यवस्थित मतदाता, शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) के तहत जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. किशोरी लाल शर्मा और आशोक धीमान ने वर्तमान विधानसभा के चुनाव में मतदान बढ़ोतरी के दृष्टिगत प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। विद्यार्थियों के बीच नारा लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता के अतिरिक्त रैली का भी आयोजन किया। शिविर में डॉ. किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि मतदान करना हमारा मौलिक अधिकार है। हमारा मत अमूल्य है, प्रत्येक मतदाता को प्राथमिकता के आधार पर बिना किसी दबाव और निर्भीक होकर मतदान करने के लिए आगे आना चाहिए। अन्य मतदाताओं को भी उनके वोट की महता बताते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक मतदान ही सुदृढ़ लोकतंत्र का आधार होता है जिसके लिए एक-एक मत महत्वपूर्ण होता है। इस अवसर पर नारा लेखन प्रतियोगिता में अंजना प्रथम, अमनदीप कौर द्वितीय और प्रीति तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में रेणुका प्रथम तथा अंजना द्वितीय और कृतिका तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें