शिमला। शामलाघाट में आयोजित शिमला खंड की अंडर-19 छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताओं में घणाहट्टी स्कूल की छात्राओं ने अपना परचम लहराया है। स्कूल ने खो-खो और कबड्डी में बाजी मार कर पहले स्थान पर कब्जा किया। स्कूल ने लगातार पिछले पांच सालों से खो-खो प्रतियोगिता में पहला स्थान कायम रखा है। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हिमानी शर्मा केे बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रतियोगिता का बेस्ट पलेयर चुना गया। टीम में अंकिता, प्रियंका, साक्षी, चित्रा, दीक्षा, प्रियंका शर्मा, ज्योति, मोनिका आदि खिलाड़ी मौजूद थीं।