फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 19 सौ किमी सड़कों का हुआ निर्माण : विक्रमादित्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में 1900 से अधिक सड़कों एवं पुलों का निर्माण कार्य किया गया है। 3700 किलोमीटर सड़कों को चौड़ा और पक्का किया जा रहा है। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भी 250 करोड़ के सड़क कार्य चल रहे हैं। सुन्नी के लिए एसडीएम कार्यालय मंजूर हो गया है। उन्होंने कहा कि सलापड़-तातापानी-लुहरी सड़क की अपग्रेडेशन के लिए 40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस सड़क को राष्ट्रीय उच्च मार्ग में बदलने के लिए केंद्रीय सड़क मंत्रालय से चर्चा जारी है। उन्होंने कहा कि नशे को रोकने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहना जरूरी हैं। इससे जहां युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिलता है वहीं नशे जैसी बुराइयों से भी दूर रहते हैं। कहा कि हिमाचल एक पहाड़ी राज्य है और इस राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की अलग-अलग भाषा एवं पुरातन संस्कृति है जिसको प्रदर्शित करने के लिए ऐसे मंच बहुत सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, पूर्व विधायक सोहन लाल, महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा और चुन्नीलाल गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें