फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अगरा से घूमने आया 19 वर्षीय युवक पार्वती घाटी से लापता

Thu, 08 Feb 2024 11:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

पार्वती घाटी में पर्यटकों के लापता होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब आगरा से पार्वती घाटी के सैर-सपाटे को आया 19 वर्षीय युवक 5 फरवरी से लापता चल रहा है। 
विज्ञापन
पर्यटक लापता (सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी में पर्यटकों के लापता होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब आगरा से पार्वती घाटी के सैर-सपाटे को आया 19 वर्षीय युवक 5 फरवरी से लापता चल रहा है। पिता ने इसकी शिकायत मणिकर्ण पुलिस चौकी में करवाई है।  छलाल गांव में रुकने के बाद से अपार अग्रवाल(19) पुत्र अमित कुमार अग्रवाल निवासी 62 लश्करपुर, कमलानगर, आगरा की अपने पिता से 5 फरवरी की रात से बात नहीं हुई है। वह 2 फरवरी को कसोल पहुंचा था। उसने यहां एक होटल में कमरा भी लिया, उसका सामान होटल में मिला। लेकिन होटल वाले उसके यहां नहीं आने की बात कर रहे हैं। वहीं, एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें