फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 19 प्रिंसिपल पदोन्नत कर उपनिदेशक बनाए

Wed, 08 Jul 2020 05:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल शिक्षा विभाग
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने प्रधानाचार्यों को पदोन्नत कर उपनिदेशक बना दिया है। पदोन्नति देने के साथ ही तैनाती के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। पदोन्नत प्रधानाचार्यों में कर्म चंद को उप शिक्षा निदेशक सिरमौर लगाया गया है। नरेंद्र कुमार को उप शिक्षा निदेशक निरीक्षण जिला बिलासपुर, अशोक कुमार को उप शिक्षा निदेशक निरीक्षण शिमला, देवेंद्र सिंह को अतिरिक्त सचिव हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, सुरेंद्र पॉल को उप शिक्षा निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग मंडी, विनोद कुमार को उप शिक्षा निदेशक निरीक्षण किन्नौर, सुंदर सिंह को शिक्षा निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा शिमला, प्रकाश चंद को उप शिक्षा निदेशक निरीक्षण कुल्लू, सुरेंद्र सिंह को प्रारंभिक प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय शिमला, दयाराम को उप शिक्षा निदेशक निरीक्षण सिरमौर, देवराज को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय शिमला, जोेगेंद्र राव को उप शिक्षा निदेशक उच्चतर शिक्षा किन्नौर, अमरनाथ को उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी, बसंत कुमार को उप शिक्षा निदेशक उच्चतर शिक्षा सिरमौर, जगदीश चंद को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय शिमला, अशोक नेगी को उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक किन्नौर, मोहेंद्र कुमार को उप शिक्षा निदेशक उच्चतर शिक्षा बिलासपुर, सीताराम को उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुल्लू और सुरजीत सिंह को उप शिक्षा निदेशक उच्चतर शिक्षा लाहुल स्पीति नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दो उप शिक्षा निदेशकों का तबादला किया गया है। इसमें रोशन जस्वाल को उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक सोलन और श्रवण कुमार को उप शिक्षा निदेशक निरीक्षण सोलन में तैनात किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें