शिमला। जिला शिमला में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना के 936 सैंपलों की जांच की। इसमें 19 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 33 मरीज इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं। एक्टिव केसों की संख्या 160 हो गई है। जिले में अब तक 40385 मामले आ चुके हैं। इनमें 39491 मरीज ठीक हो गए है और 730 मरीजों की मौत हो गई है।