अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजकीय माध्यमिक पाठशाला करयाली में वीरवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। करयाली पंचायत के उपप्रधान जानकी नंद शर्मा बतौर मुख्यातिथि समारोह में शरीक हुए। समारोह में लघु नाटिका, हास्य रस कविता पाठ, सोलो डांस सहित पहाड़ी नाटियों का आयोजन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश ठाकुर ने समारोह में सबसे पहले स्कूल की सालाना गतिविधियों पर वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ‘नीलू चाली घूमदी’ पहाड़ी नाटी पर प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से खूब वाहवाही बटोरी। इस दौरान कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान किशन सिंह कौंडल, जयराम शर्मा, तुलाराम कौंडल, परस राम चौहान, मान दत्त शर्मा, कांशी राम शर्मा, मोहन लाल शर्मा सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।