फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ऑफिस आने को तैयार नहीं पार्षद, रेस्टोरेंट में करनी पड़ रही बैठकें

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर ऑफिस नहीं आ रहे पार्षद, रेस्टोरेंट में करनी पड़ रही बैठकें
विज्ञापन

भाजपा के नाराज पार्षद मेयर ऑफिस के अंदर बैठक करने को तैयार नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। महापौर से नाराज चल रहे भाजपा पार्षद अब मेयर ऑफिस में भी नहीं जाना चाहते। मेयर को मजबूरन डिप्टी मेयर कार्यालय या फिर शहर के रेस्टोरेंट में अपने पार्षदों के साथ बैठकें करनी पड़ रही हैं। यह सिलसिला दो महीने से चल रहा है। टाउनहाल के मुद्दे पर भी महज 12 पार्षद ही मेयर के साथ सीएम जयराम ठाकुर से मिलने पहुंचे थे। पार्षदों को इस मुद्दे पर एकजुट करने के लिए पिछले हफ्ते फिर बैठक बुलाई गई। भाजपा के कई अपने पार्षद मेयर के दफ्तर में बैठक करने को तैयार नहीं थे तो इसे डिप्टी मेयर कार्यालय में रखा गया। अब टाउनहाल और नगर निगम में कमेटियां बनाने को लेकर मेयर ने मंगलवार को फिर भाजपा पार्षदों की बैठक बुलाई। यह बैठक रिज मैदान स्थित आशियाना रेस्टोरेंट में बुलाई गई। बैठक में कई पार्षद नहीं पहुंचे। इसके चलते बैठक टाल दी गई। अब यह बैठक बुधवार को होगी। हालांकि, मेयर का दावा है कि यह कोई ऑफिशियल बैठक नहीं थी लेकिन मेयर ऑफिस में पार्षदों के न जाने से मेयर और पार्षदों के बीच जारी खींचतान फिर जाहिर हो गई है। अपने काम से निगम आने वाले कई पार्षद मेयर ऑफिस जाने की बजाय डिप्टी मेयर कार्यालय या पार्षद कार्यालय में बैठकें कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें