फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी संस्करणों के लिए महत्वपूर्ण
विज्ञापन

*******************
भारत ने लगातार दूसरी बार हराया पाकिस्तान
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। दुबई में चल रही मास्टर्स कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे लीग में भारत ने पाकिस्तान को पराजित किया। मैच शुरू होते ही भारत ने पाकिस्तान पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। मैच के पहले हाफ के आठ मिनट में भारत ने पाकिस्तान की टीम को आल आउट किया। कप्तान अजय ठाकुर, रोहित कुमार, ऋषंक, मोनू और गिरीश ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने मैच के पहले हाफ में पाकिस्तान पर 18.9 अंक की बढ़त हासिल की। दूसरे हाफ के चौथे मिनट में भारत ने पाकिस्तान को दूसरी बार ऑलआउट कर दिया। उसके बाद भारत ने मैच पर कब्जा कर लिया और मैच खत्म होने से तीन मिनट पहले पाकिस्तान की पूरी टीम को फिर ऑलआउट कर दिया। मैच का फाइनल स्कोर 41.17 अंक रहा। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफ ाइनल में प्रवेश किया। 26 जून को भारत अपना अंतिम लीग मुकाबला केन्या के साथ खेलेगा। प्रतियोगिता के तीसरे मुकाबले में भी मंजीत चिल्लर को टीम में खेलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें