फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को गुमराह कर रही कांग्रेस : एबीवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शिमला इकाई ने कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में बेरोजगारी भत्ते को एक हजार से 1500 प्रतिमाह किए जाने की घोषणा पर कहा कि कांग्रेस ने पहले भी युवाओं को छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह घोषणा अब भी सिर्फ घोषणा तक ही सिमट कर रह जाएगी। शिमला नगर मंत्री संजीव शर्मा पर आरोप लगाया कि प्रदेश का युवा वर्ग कांग्रेस की बातों में नहीं आएगा और चुनाव में मतदान कर पांच वर्षों में प्रदेश सरकार की ओर से लिए गए छात्र विरोधी निर्णय पर अपना हिसाब किताब चुकता करेगा। कांग्रेस फिर से युवाओं को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाने की कोशिश कर रही है। युवा और बेरोजगार वर्ग इस बार सपने नहीं देखेगा और यह प्रदेश के युवाओं को गुमराह करने का प्रयास मात्र है। प्रदेश का युवा कांग्रेस सरकार के छात्र विरोधी फैसलों और गलत तथा शिक्षा के निजीकरण की नीतियों का विरोध करेगा। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है और प्रदेश सरकार रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने में विफल रही। 2012 में कांग्रेस ने सत्ता और चुनाव से पूर्व अपने घोषणा पत्र में 1000 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारों को देने को कहा था, जो घोषणा पत्र तक ही सीमित रहा। इसे कौशल विकास भत्ते में तबदील कर दिया। इससे प्रदेश का बड़ा बेरोजगार वर्ग बेरोजगारी भत्ते से वंचित रह गया। प्रदेश सरकार ने पिछले पांच सालों में रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने की कोशिश तक नहीं की। प्रदेश सरकार ने पांच सालों में जितने भी छात्र विरोधी निर्णय लिए हैं चाहे वो रूसा प्रणाली हो, छात्र संघ चुनाव पर प्रतिबंध लगाना हो या फिर फ ीस वृद्धि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें