फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी स्टाफ की भर्ती पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
लैब टेकभनोलॉजी संघ ने आरोप लगाया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज चंबा में तकनीकी स्टाफ भर्ती में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। संघ ने कॉलेज प्रशासन को चेताया है कि नियमों को दरकिनार कर तकनीशियनों की नियुक्ति न की जाए। अन्यथा उन्हें मजबूरन प्रदेश व जिला स्तरीय आंदोलन करना पड़ेेगा। रविवार को संघ ने जिला मुख्यालय में बैठक की। बैठक में मेडिकल कॉलेज चंबा में हो रही तकनीशियनों की भर्ती प्रक्रिया बारे चर्चा की गई। संघ का कहना है कि मेडिकल कॉलेज चंबा में टेक्नीकल स्टाफ भर्तियां की जा रही हैं। इसमें नियमों को दरकिनार किया जा रहा है। संघ के पदाधिकारी वरिष्ठ लैब तकनीशियन ओम प्रकाश, कुसुम राणा, विजय कुमार, प्रवीण कुमार व नरेश ने बताया कि मात्र छह और सात हजार रुपये की मासिक पगार पर बिना क्राइटेरिया एवं रजिस्ट्रेशन के टेक्नीकल स्टाफ की भर्तियां की जा रही है, जो सरासर गलत है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर इस तरह से भर्ती करने पर मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। संघ ने यह भी खुलासा किया है कि जो स्टाफ नियुक्त किया गया है उसे सीधा ड्यूटी पर लगा दिया गया है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने नवनियुक्त टेक्नीशियनों को प्रशिक्षण देना भी जरूरी नहीं समझा। उन्होंने रात्रि सेवाएं शुरू करने पर कॉलेज प्रशासन से आग्रह किया है कि एक्स-रे, ओटी और ब्लड बैंक की भी ड्यूटी शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि अगर लैब अटेंडेंट गलत टेस्ट करता है तो इससे आगे गलत डायग्नोसिस होगा। इससे मरीजों का इलाज सही नहीं होगा। संघ ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से नवनियुक्त स्टाफ को रूटीन से प्रशिक्षण देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि अगर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन यह कदम नहीं उठाता है तो उन्हें मजबूरन उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें