रीता सहगल प्रदेश कांग्रेस कमेटी बिलासपुर की अध्यक्ष नियुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)।
राजीव गांधी पंचायती राज के प्रदेशाध्यक्ष राम गोपाल ने रीता सहगल को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिला बिलासपुर का अध्यक्ष बनाया है। चार उपाध्यक्ष भी बनाए गए हैं। इसमें हरिपाल, अश्वनी जम्बाल, जगरनाथ, सुनीता धीमान शमिल हैं। चार महासचिव सुंदरलाल वर्धन, चंद्रशेखर, कश्मीर सिंह, राकेश महाजन, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल, सोशल मीडिया कन्वीनर हरीश उप्पल, घुमारवीं कार्यालय सचिव वीरी सिंह बंसल, चार ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल, सीता राम, लेख राम, जागीर मेहता को बनाया गया है। इसके अलावा 12 जिलों से कार्यकारिणी सदस्यों में केसर सिंह, देवराज, सोनिया, इंद्रराज, बलदेव, प्रकाश चंद, रामलाल चौहान, रोशनी देवी, पदमदेव, नीशा शर्मा, प्रकाश चंद, सीता देवी को बनाया गया। जिला अध्यक्ष रीता सहगल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, राम गोपाल, सीपीएस राजेश धर्माणी, उपाध्यक्ष रामलाल ठाकुर, विधायक बंबर ठाकुर, पूर्व विधायक डॉ. बीरूराम किशोर, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप का आभार प्रकट किया है। अध्यक्ष ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे ईमानदारी से निभाऊंगी तथा संगठन को मजबूत करूंगी।