सैंज (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के सैंज में मरम्मत कार्य करते हुए एक इलेक्ट्रिशियन की बिजली के पोल में करंट आ जाने से मौत हो गई। अचानक बिजली का प्रवाह होने से इलेक्ट्रिशियन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस पर ग्रामीण भड़क गए और धरने पर बैठ गए। माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर पहुंचे एनएचपीसी के अधिकारी के साथ ग्रामीणों ने बहसबाजी की। मामला धक्कामुक्की तक पहुंच गया। बाद में एसडीएम ने मामला शांत करवाया। इलेक्ट्रिशियन की पहचान 27 वर्षीय मदन लाल पुत्र कुंज लाल निवासी रैला के तौर पर हुई है।