फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवारना में लोग खुद हटाने लगे अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। कस्बा भवारना में अवैध कब्जों को लेकर प्रशासन की सख्ती को देख अब कई लोगों ने अपने अवैध कब्जे स्वयं हटाना शुरू कर दिए हैं। जबकि, कुछ लोग अभी भी इसे लेकर इंतजार कर रहे हैं। कब्जे हटाने के लिए प्रशासन की मोहलत 15 जून की शाम तक खत्म हो जाएगी। उसके बाद प्रशासन अपनी कार्रवाई शुरू कर देगा। कई लोगों की सोच है कि हो सकता है कि अवैध कब्जों पर चली कार्रवाई पर रोक लग जाए, लेकिन हाईकोर्ट के आदेशों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया हुआ है। जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार से भवारना में कई अवैध कब्जाधारियों ने अपने कब्जे हटाना शुरू कर दिए हैं। बिजली बोर्ड ने भी बिजली के मीटर काट दिए हैं और लोग स्वयं कब्जों को हटाने में लगे हैं। लेकिन, कई लोग अभी भी इसे लेकर चुप बैठे हैं जबकि प्रशासन ने साफ कह दिया कि 15 जून तीन बजे तक कब्जे नहीं हटाए तो प्रशासन कार्रवाई शुरू कर देगा और कब्जे हटाने का खर्चा भी कब्जाधारियों से लेगा। भवारना में फिलहाल 11 अवैध कब्जे हटाए जाने हैं जबकि 44 अन्य अवैध कब्जाधारियों को नोटिस दिए जा चुके हैं। उधर, एसडीएम बलवान चंद ने कहा कि भवारना में कुछ लोगों ने अपने कब्जे हटाना शुरू कर दिए हैं। प्रशासन के नोटिस के बाद भी जिन लोगों ने अवैध कब्जे नहीं हटाए तो वीरवार से प्रशासन कार्रवाई शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें