फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा जिले में सैनिक समेत 17 कोरोना पाॅजिटिव मरीज

Fri, 26 Jun 2020 12:07 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

हिमाचल के जिला कांगड़ा में गुरुवार को एक सैनिक समेत 17 लोग कोरोना पाॅजिटिव मरीज आए। यह पहला मौका है जब कांगड़ा में 17 मामले एक साथ कोरोना पाॅजिटिव आए। डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि कोरोना पाॅजिटिव पाए गए मरीजों में अधिकांश दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई से लौटे हैं। इनमें से आठ लोग होम क्वारंटीन थे, जबकि अन्य लोगों को संस्थागत क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया था। कोरोना पाॅजिटिव मरीजों में दिल्ली से लौटा ज्वाली का 48 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर के लकवाल की 27 वर्षीय महिला, कांगड़ा तहसील के पंजलेर का 39 वर्षीय व्यक्ति, छतरी का 19 वर्षीय युवक, खुंडिया 20 वर्षीय युवती, साउली का 35 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर के गोजु का 42 वर्षीय व्यक्ति, लंबागांव का 48 वर्षीय व्यक्ति, बरोट का 49 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर के कुलीना का 22 वर्षीय युवक, देहरा के गुलेर का 28 वर्षीय युवक, पालमपुर के कींक की 26 वर्षीय महिला, पालमपुर के जिया की 41 वर्षीय महिला, पालमपुर के खिलडु 59 वर्षीय बुजुर्ग, पंचरुखी के बरहाल का 34 वर्षीय व्यक्ति, फतेहपुर के बरोट का 50 वर्षीय बुजुर्ग और मुंबई से लौटा 22 वर्षीय सेना का जवान शामिल है। इन सभी लोगों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया गया है।कोरोना पाॅजिटिव मरीजों में सात दिल्ली, एक श्रीनगर, दो नोएडा, चार गुरुग्राम, एक चंडीगढ़, एक फरीदाबाद  और मुंबई से लौटा सेना का एक जवान शामिल है। इसके अलावा नगरोटा बगवां के 70 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना से जंग जीती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें