फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मुख्यमंत्री योजना में 17 परिवारों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी से सटी पंचायत टुटू-मजठाई में मंगलवार को विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। प्रशासन के निर्देशों के तहत आयोजित इस ग्रामसभा में मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत चयनित 17 लाभार्थी परिवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई। बैठक में बताया कि इन परिवारों का चयन योजना के 10वें चरण के तहत किया है। पंचायत प्रधान लता ने बताया कि योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रतिमाह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है। इसके अलावा पात्रता के अनुसार हिमकेयर, सहारा योजना, सस्ता राशन और पेंशन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती हैं। इस अवसर पर उपप्रधान ईश्वर ठाकुर, पूर्व प्रधान उत्तम कश्यप, वार्ड सदस्य सुनीता, निधि, रजनी और राजेंद्र ठाकुर सहित महिला मंडल गुड़शाली की सदस्यों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें