प्रदेश भर में रविवार को होने वाले 16वें जनमंच में लोगों की सुनवाई होगी। विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल सोलन के दून, विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज जिला शिमला मशोबरा की कोटी पंचायत में, आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह सिरमौर के पच्छाद, शिक्षा मंत्री मंडी के करसोग, कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा लाहौल स्पीति, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ऊना के हरोली, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर किन्नौर, उद्योग मंत्री विक्रम सिंह कांगड़ा के फतेहपुर, वन मंत्री गोविंद सिंह मनाली, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल हमीरपुर के बड़सर और पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा बिलासपुर में लोगों की सुनवाई करेंगे। इस दौरान क्षेत्र के सभी अधिकारियों को मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। जनमंच में सामने आने वाली शिकायतों को मौके पर निपटाया जाएगा। लोगों को विभिन्न प्रमाणपत्र और राजस्व संबंधित कागजात भी दिए जाएंगे।