16वीं जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
- फोटो : संवाद
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में मंगलवार को लड़कों की 16वीं जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक नीरज नैयर ने शिरकत की। विधायक का संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर बिपिन शर्मा, स्टाफ और प्रशिक्षुओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर आगाज किया। प्रतियोगिता में 15 सरकारी और निजी आईटीआई के 400 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान विभिन्न आईटीआई के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया।