फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी को चाकू से गोदने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। बीबीएन के अकांवाली में रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति की चाकू से हत्या करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


बीस वर्षीय आरोपी युवक ने झारखंड के अपने ही गांव के व्यक्ति की बीते वर्ष 14 अगस्त को हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में किसी बात पर उनका झगड़ा हुआ। इसके कारण उसकी निर्मम हत्या कर दी थी और यहां से फरार हो गया था। पुलिस ने हत्यारे की तलाश में कड़ी मशक्कत की। झारखंड के नक्सली क्षेत्र में जाकर धरपकड़ कर करीब सात माह बाद उसे गिरफ्तार किया।

झारखंड निवासी मृतक दीनानाथ (40) पुत्र वासुदेव बीबीएन के एक उद्योग में काम करता था। यहीं अकांवाली में किराये के मकान में रहता था। इसके ही पड़ोस में झारखंड का युवक 20 वर्षीय हेमब्राम उर्फ शिवा पुत्र चंदू हेमब्राम निवासी गांव तालजहारी, लिटीपाड़ा जिला पाकर झारखंड भी यहां एक उद्योग में काम करता था। 14 अगस्त को दीनानाथ ड्यूटी पर नहीं गया। दिन भर दोनों शराब पी रहे थे। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि मकान मालिक को बीच बचाव करना पड़ा। लेकिन शाम को अचानक तैश में आकर शिवा ने दीनानाथ के पेट में चाकू गोदकर उसकी निर्मम हत्या कर डाली और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि जिला पुलिस ने दिल्ली की एसआईयू, साइबर सेल, डीसीआरबी ब्रांच के साथ मिलकर हत्यारे की धरपकड़ के लिए जाल बुना। यहां तक कि पुलिस नक्सली क्षेत्र लिटीपाड़ा में भी गई। जहां पर पुलिस ने गोपनीय तरीके से काम किया और पुलिस हत्यारोपी तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें