ईशिता और अक्षय ने जीता खिताब
शिमला। बीएसएन उच्च विद्यालय में बुधवार को विद्युत बोर्ड ने पब्लिक इंटर एक्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें अभिलाषी, ईशिता और अक्षय ने बाजी मार कर खिताब अपने नाम किया। स्कूल प्रधानाचार्य कंचन शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बोर्ड के उप निदेशक अनुराग बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होेंने अपने संबोधन में मौजूद विद्यार्थियों और अध्यापकों को बिजली बिलों की ऑनलाइन अदायगी करने की जानकारी दी। इस दौरान स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं और अध्यापक मौजूद रहे।