सोलन। सलोगड़ा में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। करंट में झुलसी महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। घटना दोपहर 12 बजे की है। महिला की पहचान परमजीत कौर (45) पत्नी सखविंद्र सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक महिला पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में रॉड लगा रही थी कि अचानक करंट की चपेट में आ गई। महिला अपने पीछे दो बेटियों और एक बेटा छोड़ गई है। महिला अपने परिवार के साथ रेलवे लाइन के पास रहती थी। सिटी चौकी की प्रभारी सुनीता ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और जांच पड़ताल चल रही है।